फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर बढ़ा शिवभक्त कावड़ियों का रैला

Mon, 25 Jul 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
हाईवे से गुजरतीं महिला कांवड़ियां। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कावड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रशासन ने कावड़ यात्रा को सुगम्य और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए विशेष प्रबंध किये हैं। ग्राम पंचायत गागलहेड़ी ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर सफाई कार्य जोर शोर से चला रखा है।
विज्ञापन


प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर कस्बे में सीसीटीवी कैमरे, एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन, मेडिकल टीम के साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल का पुख्ता बंदोबस्त किया हुआ है। कस्बे में हरिद्वार से जल लेकर आ रहे कावड़ियों की संख्या अब बढ़ने लगी है।

पूरा कस्बा शिव के जय घोष के साथ सुंदर झाकियों और कतारबंद शिव भक्तों से आवागमन से शिवमय हो गया है। कावड़िए बम बोल के उद्घोष के साथ अपने अपने शिवालयों की तरफ बढ़ रहे हैं। 
विज्ञापन


ग्राम पंचायत गागलहेड़ी की प्रधान पद्मा धीमान और एडीओ पंचायत देवेंद्र त्यागी ने रविवार को सफाई अभियान चला कर कसबे में पूरे कावड़ मार्ग की सफाई कराई। उधर, कस्बे में कावड़ियों के रुकने, खाने, नि:शुल्क चिकित्सा का प्रबंध भी कावड़ शिविरों में शुरू हो गया है।

भगवानपुर रोड पर ढाला चौरा, बहेडी, बुढडाखेड़ा, कैलाशपुर और कुम्हारहेडा में कावड़ शिविर लगाकर शिव भक्तों की सेवा की जा रही है। उधर,  डीएम पवन कुमार द्वारा निरीक्षण के दौरान कांवड़ मार्गों के गड्ढे भरने के सख्त निर्देश दिए जाने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी है।

गड्ढों के कारण कांवड़ियों को खासी मुश्किलें आ रही हैं। कस्बे के अग्रसैन और महात्मा ज्योतिबा फूले दोनों तिराहों और मुख्य मार्ग पर बने खड्ढे लोनिवि नहीं भर सका है।

बारिश होने के बाद तो इन खड्ढों में पानी भरने से इनकी गहराई का अंदाजा नहीं हो पाता, जिससे कांवड़िये गिर तक जाते हैं। लोगों ने खड्ढों को भरवाने की मांग लोनिवि अफसरों से की है।

सहारनपुर में लंबा पैदल चलने से दुख रहे कांवड़ियों के पैरों को आराम देने के लिए एसएसपी के प्रयास से पुलिस अनूठी पहल करने जा रही है। इसके लिए कांवड़ मार्ग पर पानी से भरे तसले रखवाए जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल कांवड़िये अपनी थकान उतारने में करेंगे।

पुलिस का मानना है कि लंबी दूरी से चलकर आने वाले कांवड़िये इन तसलों में कुछ देर पैर रखकर बैठेंगे तो इससे उनकी थकान काफी हद तक दूर होगी।

कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस की ओर से जनपद में ऐसा पहली बार किया जा रहा है। एसएसपी प्रदीप यादव ने बताया कि सोशल पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए पुलिस कांवड़ मार्ग पर यह पहल कर रही है। 

सरसावा। देवनगरी हरिद्वार से कांवड़ लेकर नंगे पांव पैदल अपने गंतव्यों की ओर लौट रहे कांवड़ियों की सेवा करने का जज्बा लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। जगह-जगह शिविर लगाकर कांवड़ियों का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। 

रविवार को भी कांवड़ शिविर खुलने का क्रम जारी रहा। पेट्रोल पंप के समीप बाबा बर्फानी कांवड़ शिविर का उद्घाटन स्वयं बाबा बंशी वाले ने किया। भारी भीड़ के बीच उन्होंने प्रसाद वितरण किया तथा भक्तों को आशीर्वाद दिया।

इसके अलावा ईदगाह के समीप सुदामा कांवड़ शिविर आरंभ हुआ। इस मौके पर अशोक धीमान, दीपक, रिम्पल बालियान, सुरेंद्र रल्हन, हरजीत सिंह, सुखविंद्र शर्मा, अवतार सिंह, रमेश सुखीजा, देशबंधु शर्मा, संजय शर्मा, शमीम अहमद, दिनेश गुप्ता, देवेंद्र कौशिक, प्रवीण आर्य, राजकुमार कत्याल, रवि, मदनलाल, राजेश बग्गा, सन्नी, अमित, रामपाल गुप्ता, दीक्षांत, सतीश खुराना, बनारसी दास, गुरचरण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें