फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सहारनपुर-अंबाला अप लाइन पर रेल संचालन ठप, पंजाब व जम्मू जाने वाली तमाम ट्रेनें प्रभावित, यात्री परेशान

Sat, 06 May 2023 09:35 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर- अंबाला अप लाइन पर हरियाणा में मालगाड़ी का इंजन व कुछ डिब्बे पटरी से उतरने के बाद इस लाइन पर रेल संचालन ठप हो गया है। इससे पंजाब व जम्मू जाने वाली ज्यादातर ट्रेनें प्रभावित हो गई हैं। वहीं यात्रियों को इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के यमुनानगर में शुक्रवार रात्रि में मालगाड़ी का इंजन और कुछ डिब्बे पटरी से उतरने के कारण रेल संचालन ठप हो गया। वहीं रेल संचालन न होने से काफी संख्या में यात्री रेलवे स्टेशन पर इंतजार करते नजर आए। समय से ट्रेन न मिलने पर यात्री परेशान दिखे।

विज्ञापन


बताया गया है कि सहारनपुर- अंबाला अप लाइन पर यह हादसा होने के कारण हरियाणा, पंजाब और जम्मू की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन प्रभावित हो गई। सहारनपुर से चलने वाली दो पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया।
 

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: मेरठ कॉलेज के प्राचार्य निलंबित, सात मई तक फिर बिगड़ सकता है मौसम,पढ़ें-ताजा खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन

 

यमुनानगर में एक ही लाइन से अप और डाउन की ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इस हादसे के कारण इस मार्ग पर चलने वाली तमाम ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोक कर या अन्य मार्गो से निकाला जा रहा है। ट्रेन समय पर न आने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें