फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आठ महीने से फाइलों में दौड़ रहा रेल कोच रेस्टोरेंट

Wed, 26 Aug 2026 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अमृत भारत योजना में चयनित रेलवे स्टेशन के बाहर बनने वाला पहला रेल कोच रेस्टोरेंट फाइलों में ही दौड़ रहा है। कई बार टेंडर निकालने के बाद भी रेल कोच रेस्टोरेंट के लिए ठेकेदार नहीं मिल पा रहे हैं। इसकी मुख्य वजह रेस्टोरेंट में ज्यादा लागत मानी जा रही है।
विज्ञापन




सहारनपुर रेलवे स्टेशन ए श्रेणी का है। इसके साथ ही अमृत भारत योजना में भी शामिल है। यहां से अप-डाउन में करीब 155 ट्रेनों का आवागमन होता है, जिनमें 35 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए नए प्रयोग किए जा रहे हैं। एरोप्लेन कोच रेस्टोरेंट और मेट्रो कोच रेस्टोरेंट काफी चलन में आ चुके हैं। इसी के चलते रेलवे के कॉमर्शियल विभाग ने दिसंबर 2025 में रेल कोच रेस्टोरेंट का प्रस्ताव तैयार किया।
रेलवे स्टेशन परिसर में शनि मंदिर के पीछे पड़ी खाली जगह को रेस्टोरेंट के लिए चिह्नित कर प्रस्ताव अंबाला मंडल को भेज दिया था। प्रस्ताव को भेजे करीब आठ महीने बीत चुके हैं, लेकिन रेलवे को अभी तक रेल कोच रेस्टोरेंट के लिए कोई ठेकेदार नहीं मिला है। हाल यह है कि इसके लिए कई बार टेंडर प्रक्रिया भी अपनाई गई। टेंडर प्रक्रिया में ठेकेदारों ने कोई रुचि नहीं दिखाई, जिसके चलते रेस्टोरेंट खोलने की प्रक्रिया अधर में लटकी हुई है।
विज्ञापन


-



सहारनपुर के रेलवे स्टेशन रेल कोच रेस्टोरेंट बनना है, जिसका प्रस्ताव आया हुआ है। अभी प्रक्रिया चल रही है। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को अच्छी सुविधाएं मिले, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन



यशनजीत सिंह, सीनियर डीसीएम, अंबाला मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें