फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: होटल पर छापा, चल रहा था जुए का अड्डा, आठ गिरफ्तार

Thu, 12 Jun 2025 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गुरुद्वारा रोड स्थित एक होटल पर थाना कुतुबशेर पुलिस ने छापा मारा। यहां आठ लोग जुआ खेलते पकड़े गए। इनके पास से 92,770 रुपये की नकदी और तीन ताश की गड्डी मिली है। वहीं होटल मालिक पुलिस को देखकर भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन

पुलिस को शिकायत मिल रही थी कि मालिक रुपये लेकर होटल में जुआ खिलवाता था। इसके बाद सीओ प्रथम अशोक सिसोदिया ने थाना कुतुबशेर के उप निरीक्षक देवेंद्र अध्याना व पुलिस टीम को लेकर होटल पर छापा मारा। छापे के दौरान आठ लोग जुआ खेलते पकड़े गए। एसपी सिटी व्योम बिंदल का कहना है कि पकड़े गए जुआरियों में गगन आनंद निवासी माधव प्रसाद वाली गली, आशीष सेठ निवासी किशनपुरा, अंकित निवासी जाटव नगर, शुभम निवासी किशनपुरा मेडिकल मार्केट के रहने वाले है। इनके अलावा तरणदीप निवासी रामनगर बेदी वाली गली, संजय निवासी बुड्ढीमाई चौक, दीपक निवासी किशनपुरा और गिल कॉलोनी निवासी कमल है। एसपी सिटी ने बताया कि जुआरियों ने होटल के बारे में स्पष्ट नहीं बताया है। शुरुआती जांच में सामने आया कि होटल मालिक स्वयं ही रुपये के बदले अपने होटल में जुआ खिलवाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें