फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ढोली खाल सहित दो मोहल्लों में छापे

Sun, 15 Jan 2023 11:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
ढोलीखाल में चेकिंग के दौरान कार्रवाई करते विद्युत निगम के विद्युत अधिकारी
विज्ञापन
सहारनपुर। विद्युत निगम के अधिकारियों ने रविवार को मोहल्ला ढोली खाल और गाड़ो वाला चौक में अभियान चलाया और 15 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। इन मोहल्लों में विद्युत निगम की टीम को विरोध की आशंका थी, जिसके चलते पीएसी और थाना कुतुबशेर व मंडी कोतवाली की पुलिस को साथ लेकर यह कार्रवाई की गई। भारी संख्या में पुलिस के साथ विद्युत निगम की टीम को देख इन मोहल्लों में अफरातफरी जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन


जिन 15 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई, उनके गृह स्वामियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बिल जमा नहीं करने वाले 21 उपभोक्ताओं के मीटर उतार लिए गए। दरअसल, विद्युत निगम ने ऐसे स्थानों की सूची बनाई है, जहां बिजली चोरी अधिक हो रही है। ढोली खाल और गाड़ो वाला चौक भी इस सूची में शामिल है। रविवार को अधिशासी अभियंता पंकज कुमार विभागीय टीम के साथ पुलिस और पीएसी लेकर इन पहुंचे और एक साथ दोनों मोहल्लों में कार्रवाई शुरू कर दी गई। कार्रवाई का कुछ लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन पीएसी और पुलिस फोर्स साथ होने के चलते किसी की नहीं चली। जिन घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई, वहां अतिरिक्त केबल डालकर और मीटर में छेड़छाड़ कर चोरी की जा रही थी। इसके साथ ही शिविर लगाकर दोनों मोहल्लों में उपभोक्ताओं से 80 हजार रुपये के बिल भी जमा कराए गए। अभियान में अधिशासी अभियंता पंकज कुमार के अलावा अधिशासी अभियंता परीक्षण राजीव भट्ट, उपखंड अधिकारी अंबाला रोड गजेंद्र सिंह, आदित्य कुमार, अवर अभियंता मनोज कुमार, दीपक कुमार, प्रवीण कुमार बघेल, अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।

बिजली चोरी को रोकने के लिए अभियान चल रहा है। जिन स्थानों पर बिजली चोरी अधिक हो रही है, वहां पर पीएसी को साथ लेकर कार्रवाई की जा रही। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। बिजली चोरी को नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंकज कुमार, अधिशासी अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें