फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देश की अंतरात्मा की आवाज : रावत

Fri, 20 Jan 2023 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
बेहट़ रोड स्थित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जावेद साबरी के आवास पर पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देश के जनमानस की अंतरात्मा की आवाज है। यात्रा ने देश के सौहार्द को मजबूत करने का काम किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चकराता मार्ग स्थित एआईसीसी सदस्य जावेद साबरी के निवास पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के जरिए देश की जड़ों को मजबूत किया है, जो हमारे पूर्वजों की विरासत है। साझी शहादत-साझी विरासत की संस्कृति की विचारधारा को भाजपा सरकारों ने नष्ट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। राहुल गांधी ने अपनी यात्रा के दौरान समाज के अलग-अलग वर्गों को एक साथ लाने में सक्षम रहे हैं और उन्हें यह एहसास कराया है कि हमारे देश में एकता सुनिश्चित करना कितना महत्वपूर्ण है। विविधता का सम्मान किए बिना हमारा देश आगे नहीं बढ़ सकता है।
हरीश रावत ने कहा कि भाजपा ने सत्ता हासिल करने के मकसद से समाज में यात्राओं के जरिए नफरत फैलाई, लेकिन राहुल गांधी प्रेम का संदेश लेकर निकले हैं और देश की जनता ने जता दिया कि वह नफरत फैलाने वालों के साथ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें