फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ओएमआर शीट में की गई जरा सी गलती पर कटेंगे 20 नंबर

Fri, 20 Jan 2023 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षाओं में दसवीं के परीक्षार्थियों को ओएमआर शीट पर जवाब देते समय बेहद गंभीर रहना होगा, क्योंकि ओएमआर शीट पर उनकी जरा सी चूक पूरे 20 नंबर पर पानी फेर सकती है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने भी परीक्षार्थियों के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं, जिससे परीक्षार्थियों का नुकसान न हो।
विज्ञापन

दसवीं की परीक्षा में विद्यार्थियों को परंपरागत उत्तरपुस्तिका के साथ ही ओएमआर शीट भी मिलेगी। 70 नंबर के प्रश्नपत्र में से 50 नंबर के प्रश्न वर्णनात्मक प्रकार के होंगे, जबकि 20 अंक के प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे, जिसका जवाब ओएमआर पर देना होगा। ओएमआर भरने में एक गलती भी हुई तो पूरे 20 नंबर कट जाएंगे। क्योंकि ओएमआर का मूल्यांकन स्कैनिंग मशीन और कंप्यूटर से होगा। ऐसे में ओएमआर पर भरा जाने वाले विवरण गलत होने पर ओएमआर का मूल्यांकन ही नहीं हो सकेगा। जिसका नुकसान परीक्षार्थियों को 20 अंक गंवाकर उठाना पड़ सकता है। परीक्षार्थियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद वेबसाइट पर ओएमआर शीट का नमूना और उसे भरने के लिए दिशा निर्देश जारी कर चुकी है।
ओएमआर शीट को लेकर यह बरतें सावधानी
-केवल काले या नीले बॉल प्वाइंट पेन का ही इस्तेमाल करें।
-ओएमआर पर व्हाइटनर का प्रयोग न करें।
-प्रत्येक प्रश्न का उत्तर पत्रक में जरूर भरें।
-प्रत्येक प्रश्न का उत्तर केवल एक ही पूरे गोले में गहरा तथा पूरा निशान लगाकर दें।
-ओएमआर पर सभी प्रविष्टियां सावधानीपूर्वक भरें, उसमें कटिंग ओवर निशान लगाएं।
-उत्तर पत्रक पर अन्य उत्तर के लिए दिए गए सही गोले में कहीं कोई निशान न लगाएं।

यूपी बोर्ड परीक्षाओं में परीक्षार्थियों को सामान्य उत्तर पुस्तिका के साथ ही ओएमआर शीट भी मिलेगी। ओएमआर शीट को स्कैनिंग मशीन से कंप्यूटर द्वारा जांचा जाता है। यदि उसमें प्रविष्टियां गलत भरी हों तो स्कैन मशीन उसे पढ़ नहीं पाती है और बाहर कर देती है। ऐसे में परीक्षार्थियों को सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रवि दत्त, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें