छुटमलपुर में पूर्व सीएम हरीश रावत का स्वागत करते समर्थक
- फोटो : SAHARANPUR
राहुल गांधी में पार्टी का अध्यक्ष बनने के गुण मौजूद : हरीश रावत
छुटमलपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पंजाब के प्रभारी हरीश रावत ने कहा कि राहुल गांधी नेहरु परंपरा के स्वभाविक नेता हैं। पार्टी उनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के गुण हैं।
दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने के बाद देहरादून लौटते समय छुटमलपुर में समर्थक उत्तराखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विकास निगम के पूर्व निदेशक मौ. मुजतबा के निवास पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि पार्टी में कोई असंतोष नहीं है। सभी वरिष्ठ नेताओं का पार्टी में सम्मान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करें। उनकी पार्टी और वे इस आंदोलन में किसानों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के प्रति असंवेदनशील बनी है। किसान सर्द रातों में अपने हकों को पाने के लिए सड़कों पर पड़ा है।
इससे पहले यहां पहुंचने पर हरीश रावत का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत करने वालो में चौ पदम सिंह, महबूब तल्हेड़ी, मौ युसुफ, राजेश दीवान, प्रधान नासिर अली, अब्दुल हसीब, चौ मनोज, चौ बबलु, सुखदेव चौहान, आसिफ अंसारी, अरशद मलिक आदि शामिल रहे।