फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएएफ के जवानों ने डेरा डाला

Wed, 18 May 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
विज्ञापन
देवबंद में फ्लैग मार्च करते पुलिस और आरएएफ के जवान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
देवबंद से पकड़े गए जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध आतंकी के अलावा मदरसा छात्रों और बाहरी युवकों के बीच हुए संघर्ष जैसी घटनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन के साथ ही खुफिया विभाग भी सतर्क हो गया है। माहौल भांपते हुए अद्धसैनिक बल की एक टुकड़ी भी देवबंद बुलाई गई है। 
विज्ञापन


देवबंद पहुंचे आरएएफ के जवानों ने सोमवार की रात पुलिस के साथ मिलकर नगर में फ्लैगमार्च निकाला। रेलवे रोड से आरंभ हुआ फ्लैग मार्च सुभाष चौक, रणखंडी रोड, मजनूवाला रोड, सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग के अलावा मेन बाजार, हनुमान चौक, कायस्थवाड़ा, मिश्रानी हवेली, एचएवी इंटर और तलहेड़ी चुंगी से होता हुआ मंगलौर पुलिस चौकी पर जाकर संपन्न हुआ। 

कोतवाल विजय प्रकाश ने कहा कि नगर का माहौल बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। छोटी-छोटी बातों पर माहौल बिगाड़ने की फिराक में लगे असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन के आदेश पर ही अग्रिम आदेश तक आरएएफ की बटालियन देवबंद में ही डेरा डाले रहेगी।  
विज्ञापन


सीओ योगेंद्रपाल सिंह ने बताया कि  पुलिस एवं खुफिया विभाग को भी सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए हैं। बता दें कि इसी महीने के शुरू में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, एसटीएफ, देवबंद पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध आतंकी शाकिर अंसारी को गिरफ्तार किया था। जिसका कुछ लोगों द्वारा विरोध भी हुआ। 
विज्ञापन


हाल ही में मदरसा छात्रों एवं बाहरी युवकों के बीच कंधा लगने को लेकर संघर्ष हो गया था। इनको को देखते हुए पुलिस प्रशासन और खुफिया विभाग अलर्ट है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें