फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र में खेल, सरकारी फीस शून्य, फिर भी लिए जा रहे 450-500 रुपये

Fri, 17 Apr 2026 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। यदि आप नगर निगम में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने जा रहे हैं तो आपको कार्यालय के अंदर कहा जाएगा कि सरकारी फीस कोई नहीं है, लेकिन जैसे ही आप बाहर निकलेंगे वहां पर अनधिकृत व्यक्तियों का जमावड़ा रहता है, जो फाइल तैयार कराने से लेकर सत्यापन प्रक्रिया पूरी कराने और जल्दी प्रमाणपत्र दिलाने का दावा करते हैं। इसके लिए फीस के नाम पर 450 से 500 रुपये लिए जाते हैं। ऐसे में सवाल यह है कि सत्यापन का दावा कर रहे हैं तो अंदर के कर्मचारियों से मिलीभगत बिना यह संभव नहीं है। रिपोर्टर ने इसे लेकर स्टिंग किया तो खुलासा हुआ।
विज्ञापन

रिपोर्टर सबसे पहले जन्म प्रमाणपत्र कार्यालय पहुंचा। वहां जानकारी मिली कि यदि बच्चे का जन्म 21 दिनों के भीतर हुआ है तो अस्पताल ऑनलाइन जानकारी भेजेंगे। इसके बाद नगर निगम से प्रमाणपत्र मिल जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया की कोई फीस नहीं है। 21 दिन से ज्यादा हो गए हैं तो फाइल तैयार होगी। इसके बाद रिपोर्टर कार्यालय से बाहर निकला। वहां पर देखा कि कुछ प्राइवेट व्यक्ति फाइल तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोई साइकिल की सीट पर रखकर फाइल बना रहा था तो कोई रेहड़े की सीट पर रखकर फाइल बना रहा था। रिपोर्टर भी उनके पास पहुंचा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें