फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

सहारनपुर। 31वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत बृहस्पतिवार को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सात स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में प्रतियोगिता का शुभारंभ आरटीओ केडी सिंह, आरटीओ (प्रवर्तन) राधेश्याम, सतीश कुमार एआरटीओ (प्रवर्तन) सतीश कुमार, राजकीय कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्य शोभा चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। इस प्रतियोगिता में जिले के सात स्कूलों ने हिस्सा लिया। इस दौरान अमित सैनी, रचना सैनी, रुचिरा लाल के निर्देशन में क्विज प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आशा मॉर्डन स्कूल, द्वितीय स्थान पर राजकीय कन्या इंटर कालेज गागलेहड़ी एवं तृतीय स्थान पर एसएएम इंटर कालेज के छात्र/छात्राएं रहीं। प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) कपिलदेव सिंह, आरटीओ (प्रवर्तन) राधेश्याम ने प्रशस्ति पत्र दिए। अजीत श्रीवास्तव, खेमानंद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें