फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नोड्यूज के लिए निगम में लगी दावेदारों की कतार

Tue, 11 Apr 2023 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
नगर निगम में लगी टैक्स जमा करने की भीड़
विज्ञापन
सहारनपुर। निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। इसके साथ ही चुनाव लड़ने के लिए दावेदारों ने तैयारी शुरू कर दी है। पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों की नोड्यूज लेने के लिए सोमवार को नगर निगम में कतार लगी नजर आई।
विज्ञापन

दरअसल, पार्षद का चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी का नगर निगम के कर विभाग से नोड्यूज लेना जरूरी होता है। यानी उसकी जो भी संपत्ति जैसे मकान, प्लॉट आदि है, उसका कर तो बकाया नहीं है। सब क्लियर करने के बाद कर विभाग नोड्यूज जारी करता है। इसके बिना कोई भी व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ सकता है। चूंकि 11 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। ऐसे में दावेदारों ने तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को बड़ी संख्या में दावेदारी की तैयारी में जुटे लोग नोड्यूज लेने के लिए नगर निगम पहुंचे। इनमें कई निवर्तमान पार्षद भी शामिल रहे। पहले दिन 150 से अधिक लोगों ने नोड्यूज के लिए आवेदन किया। इनमें से करीब पांच लोगों को नोड्यूज जारी किए गए। कर अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि आवेदनकर्ता की संपत्ति की जांच कराई जाती है, जिससे पता चल सके कि बकाया तो नहीं है। उसी के बाद नोड्यूज जारी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें