फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: महानगर से हटाई गई राजनीतिक दलों की प्रचार सामग्री

Tue, 11 Apr 2023 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
दिल्ली रोड हो​ल्डिंग उतारते निगम कर्मचारी
विज्ञापन
सहारनपुर। निकाय चुनाव को लेकर आचार संहिता लगते ही नगर निगम राजनीतिक दलों की प्रचार सामग्री को हटाने में सक्रिय हो गया। रविवार की देर रात कई मार्गों से सामग्री हटाने के बाद सोमवार को फिर से बड़े स्तर पर अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

रविवार की शाम चुनाव घोषणा के साथ ही आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने पर नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने शहर की दीवारों, खंभों व अन्य सार्वजनिक स्थानों से राजनीतिक दलों के प्रचार-प्रसार वाले पोस्टरों-बैनरों और होर्डिंग्स को उतारना शुरू कर दिया। सोमवार को भी अभियान चलाते हुए पूरे महानगर से राजनीतिक दलों की प्रचार सामग्री हटाई गई। गंगोह मार्ग पर गली के बाहर ऊंचाई पर लगा होर्डिंग विद्युत लाइन के कारण हटाया नहीं जा सका, लेकिन उसको ढकवाया गया है। अपर नगरायुक्त राजेश यादव ने बताया कि ने बताया कि आदर्श आचार संहिता का पालन कड़ाई से किया जा रहा है। आचार संहिता लगी रहने तक महानगर में किसी भी राजनीतिक दल की प्रचार सामग्री नहीं रहने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें