चिकित्सकों को फूल देकर सम्मानित किया गया।
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। ग्लोकल यूनिवर्सिटी के कोविड-19 सेंटर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज करने के बाद स्टाफ को 14-14 दिन के लिए क्वारंटीन किया जा रहा है। रविवार को देहरादून रोड स्थित एक होटल में 14 दिन का क्वारंटीन पूरा करने के बाद चिकित्सा स्टाफ को छुट्टी दी गई। चिकित्सा स्टाफ में पूजा यादव, सुभाषिनी, संतोष, राखी, सोनी पांडेय, कुलदीप, अशोक सैनी, अमजद अली, जब्बार, कृष्णा राघव, मुनेश, कुलवीर आदि शामिल रहे। विदाई के दौरान स्टाफ को फूल मालाएं पहनाई गईं और उनके कार्य को सराहा गया। इस मौके पर ओपी गुप्ता, शमीम खान, अमित आदि मौजूद रहे।