फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में कोरोना के 18 नए मरीज, एक संक्रमित ने कोविड अस्पताल में दम तोड़ा, जिले में अब अब तक कुल 245 मामले

Sun, 10 May 2020 03:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
अंतिम संस्कार की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में कोरोना का कहर कम नहीं हो रहा है वहीं संक्रमण का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को जिले में कोरोना के 18 नए मरीज मिले हैं। आज आए सैंपलों की जांच रिपोर्ट के अनुसार ये सभी संक्रमित पहले पाॅजिटिव पाए गए मरीजों के संपर्क में आने वाले हैं। इनमें तीन अन्य जिलों के हैं। मेरठ में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 245 हो गई है।

विज्ञापन


मेडिकल के प्राचार्य डाॅ. आरसी गुप्ता के अनुसार, आज पाॅजिटिव मिले मरीजों में पांच रविंद्रपुरी के रहने वाले हैं, जबकि नौ मरीज शाहपीर गेट के रहने वाले हैं, जबकि तीन अन्य जिलों के हैं। इस तरह देखें तो मेरठ में अब कुल संक्रमितों की संख्या 245 हो गई है। जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक 14 मौतें हो चुकी हैं। 

बिजनौर, सहारनपुर, मुज़फ्फरनगर में आज कोरोना वायरस का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। शामली में एक कोरोना पाॅजिटिव मिला है। जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 23 है।
विज्ञापन


रविवार को मेडिकल के कोरोना वार्ड में भर्ती संक्रमित की मौत की पुष्टि हुई है। प्रधानाचार्य डॉ. आर सी गुप्ता ने पुष्टि करते हुए बताया कि टीपीनगर निवासी 55 वर्षीय पदम सिंह में कल ही कोरोना की पुष्टि हुई थी। उन्होंने रविवार को मेडिकल के कोरोना वार्ड में दम तोड़ दिया। इससे पहले शनिवार को दो लोगों की मौत हो गई थी। ये दोनों संक्रमित मसाला कारोबारी और दूसरे शहर के विधायक रफीक अंसारी के फूफा थे। 

मेरठ में कोरोना संक्रमित मरीजों की मरने वालों की संख्या 14 हो गई है। पिछले 5 दिन में 7 लोग दम तोड़ चुके हैं। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि मसाला कारोबारी सुशील बंसल (65) बुढ़ाना गेट निवासी थे। बुखार होने पर शुक्रवार को घर से ही उनका सैंपल लेकर निजी लैब में जांच कराई गई थी, जिसकी रिपोर्ट शनिवार शाम करीब 4:30 पर आई जो कोरोना पॉजिटिव थी।

जैसे ही उन्हें यह जानकारी हुई और पता चला कि स्वास्थ्य विभाग की टीम उन्हें लेने आ रही है तो उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी मृत्यु हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम उन्हें भर्ती कराने के लिए एंबुलेंस से लेने उनके घर जाती, इससे पहले ही उनकी मौत की सूचना आ गई। कारोबारी के परिवार के आठ लोगों को क्वारंटीन कर कोरोना की जांच कराई जाएगी। 

दूसरी तरफ इस्लामाबाद के 70 वर्षीय अयूब अंसारी की भी मौत हो गई। उन्हें शुक्रवार को कोरोना की पुष्टि हुई थी। वह शहर विधायक रफीक अंसारी के फूफा लगते थे। विधायक रफीक अंसारी का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज में इलाज में लापरवाही बरती गई। उन्होंने तड़प तड़पकर दम तोड़ दिया। वे खुद भी मेडिकल कॉलेज गए थे। लेकिन उन्हें भी वहां अव्यवस्था दिखी। अयूब के एक बेटे चिकित्सक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें