फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: क्यूआर कोड से भक्तों की राह होगी आसान, मिलेगी जानकारी

Thu, 10 Jul 2025 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कांवड़ यात्रा में भोले के भक्तों की राह आसान बनान के लिए पिछले वर्ष की तरह इस बार भी प्रशासन ने क्यूआर कोड तैयार किया है। इसके जरिए भक्तों को रूट डायर्वट, चिकित्सा शिविर आदि की जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन


मंडलायुक्त अटल कुमार राय ने बताया कि जिलाधिकारी एवं उनकी टीम ने पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी क्यूआर कोड को तैयार किया है। क्यूआर कोड के जरिए हरिद्वार से गंगा जल लेकर अपने गंतव्य तक जाने वाले शिव भक्तों के लिए जानकारी अपलोड की गई है। क्यूआर कोड को गूगल मैप से जोड़ा गया है। इस लिंक से कांवड़ियों को अपने नजदीकी शौचालय, चिकित्सा शिविर, पानी, पेट्रोल स्टेशन, ढाबा एवं रेस्टोरेंट, थाना चौकी, रूट डायवर्जन, कांवड़ शिविर सहित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी आसानी से उनके मोबाइल पर मिलेगी। इससे उन्हें किसी भी जानकारी के लिए इधर-ऊधर नहीं भटकना पड़ेगा। क्यूआर कोड लिंक को महानगर के मुख्य चौराहों से लेकर हाईवे के मुख्य बिंदुओं पर लगाया जाएगा। इसके साथ ही क्या करें और क्या न करें की जानकारी भी क्यूआर कोड के जरिए मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें