सहारनपुर के जमीयत हिमायतुल इस्लाम के अध्यक्ष और मुस्लिम स्कॉलर कारी अबरार जमाल , स्रोत स्वयं
सहारनपुर। बेहट रोड निवासी और जमीयत हिमायतुल इस्लाम संगठन के अध्यक्ष और कारी अबरार जमाल को श्री राम मंदिर ट्रस्ट अयोध्या की तरफ से कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता मिला। इसके पश्चात कारी अबरार जमाल भगवान श्रीराम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शामिल होने अयोध्या पहुंच गए हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मदीना जा सकती हैं तो वह अयोध्या क्यों नहीं जा सकते। उन्होंने भगवान श्रीराम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सभी देशवासियों को मुबारक दी। उन्होंने न्यौता मिलने पर राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने पर कोई उनका विरोध करता है तो इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता हैं। कुछ नेता भाजपा सरकार का मुसलमानों को डर दिखाते हैं। भाजपा सरकार में सभी मुसलमान सुरक्षित हैं।