फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस की भेंट चढ़ा प्यारे जी महाराज का मेला

विज्ञापन
मेले से दुकानों को हटवाती पुलिस - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
अंबेहटा (सहारनपुर)। रणदेवा गांव में प्यारे जी महाराज की याद में लगने वाला ऐतिहासिक मेला कोरोना वायरस की भेंट चढ़ गया है। वायरस के डर से प्रशासन ने मेले की अनुमति को रद कर दिया। एसडीएम के आदेश के बाद पुलिस ने मेले में लगी दुकानों को हटवा दिया। इससे पहले दूर दराज से मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाया और भंडारे का आयोजन किया।
विज्ञापन

बता दें कि रणदेवा गांव में स्थित प्यारे जी महाराज के मंदिर में प्रतिवर्ष ऐतिहासिक मेला लगता है। मेले में कई प्रांतों से श्रद्धालु आकर प्रसाद चढ़ाते हैं। शनिवार को मेले का पहला दिन था। श्रद्धालु प्रसाद चढ़ा कर भंडारे का आयोजन कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने मेला परिसर में लगी दुकानों को हटवाना शुरू कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
कुछ दुकानदारों ने विरोध किया तो चौकी प्रभारी नरेश सिंह ने उन्हें समझाया कि कोरोना वायरस के कारण ऐतिहात बरती जा रही है। इसके बाद दुकानदार अपना समान समेटने में लग गए। मेला प्रबंध समिति के अध्यक्ष चौधरी हरिपाल सिंह और प्रबंधक संजीव चौधरी ने बताया कि एसडीएम के आदेशों के अनुपालन में मेले में आयोजित होने वाले दंगल को भी स्थगित किया। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के मंदिर में प्रसाद चढ़ाने का सिलसिला तीन दिन जारी रहेगा।
विज्ञापन

मेले में दुकान लगाने वाले सुभाष, जनेश्वर, अजय कुमार, गोपी, रमेश चंद, राकेश, पप्पू आदि दुकानदारों ने बताया कि प्रशासन की कार्रवाई से दुकानदारों को आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है। चौकी प्रभारी नरेश सिंह ने बताया कि श्रद्धालु प्रसाद चढ़ाने के लिए स्वतंत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें