फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नई टाउनशिप के लिए किसानों से खरीदी भूमि, कराए बैनामे

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण/नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत विकास प्राधिकरण में नई टाउनशिप के लिए जमीनें खरीदने की प्रक्रिया चली। किसानों की सहमति के आधार पर बैनमों की प्रक्रिया पूर्ण की गई।
विज्ञापन

गांव बहलोलपुर एवं सैदपुरा के किसानों की सहमति के आधार पर उनकी भूमि खरीदी गई। किसान मुस्तकीम पुत्र अब्दुल रहीम निवासी चुनहेटी गाड़ा, गांव सैदपुरा के किसान जमीर अहमद व रईस अहमद उर्फ रहीस पुत्र फैय्याज निवासी चुनहेटी गाड़ा और किसान राजपाल पुत्र गेंदा निवासी गांव बहलोलपुर के पक्ष में नियमानुसार एकमुश्त भूमि मूल्य का भुगतान कर बैनामे की कार्यवाही की गयी।
प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने किसानों को माला पहनाकर सम्मानित किया और आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही सहारनपुर में प्राधिकरण द्वारा योजना के लिए चिह्नित स्थल पर नई टाउनशिप के विकास कार्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें