फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जनसेवा केंद्र ऑपरेटर को गोली मारी, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। लोकनिर्माण विभाग राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह के गांव जड़ौदा जट्ट में दिनदहाड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने जनसेवा केंद्र ऑपरेटर भीम आर्मी के ग्राम अध्यक्ष राहुल को गोली मार दी। गोली जांघ में लगने से वह गंभीर घायल हो गया। घटना से गांव में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ करते हुए जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

जडौदा जट्ट गांव निवासी अनुसूचित जाति के किरणपाल के पुत्र राहुल ने गांव में जनसेवा केंद्र खोला हुआ है। रविवार को वह केबिन में बैठा हुआ काम कर रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर तीन लोग वहां पहुंचे और उन्होंने केबिन में घुसते हुए उसे पर फायरिंग कर दी। जिसमें एक गोली राहुल की जांघ में लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। फायरिंग की आवाज से गांव में अफरा तफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घायल राहुल को परिजन सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी मिलने पर भीम आर्मी के युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष दीपक बौद्ध सहित कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर सूबे सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूछताछ की। घटनास्थल का भी मुआयना किया।

रिपोर्ट दर्ज, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
घायल राहुल की तहरीर पर तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। हमलावर कौन थे और राहुल पर फायरिंग करने के पीछे उनका क्या मकसद था। पुलिस इसकी जांच कर रही है। - सूबे सिंह, इंस्पेक्टर देवबंद।
विज्ञापन


हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार करे पुलिस: दीपक
देवबंद। भीम आर्मी के युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष दीपक बौद्ध ने घटना की निंदा करते हुए हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। दीपक ने बताया कि हमला करने वाले तीन लोग थे। जिन्हें राहुल जानता नहीं है। लेकिन अगर वह सामने आएंगे तो उन्हें पहचान लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें