फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: संचालक पदों के चुनाव के लिए मतदाताओं की अनंतिम सूची जारी

Tue, 08 Oct 2024 02:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सहकारी गन्ना विकास समितियों और चीनी मिल समितियों के संचालक पदों के लिए होने वाले चुनाव के लिए अनंतिम मतदाता सूची चस्पा कर दी गई है। इस पर आपत्तियाें के निस्तारण के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी होगी।
विज्ञापन

जनपद की सभी सहकारी गन्ना विकास समितियाें की अनंतिम मतदाता सूची चस्पा हो गई है। इन पर आपत्तियां आज दाखिल होंगी। जिनका नौ अक्तूबर को निस्तारण के बाद अनंतिम मतदाता सूची जारी होगी। नामांकन 10 और मतदान एवं मतगणना 16 अक्तूबर को होगी। चीनी मिल समितियों में आपत्तियां नौ को दाखिल होंगी और निस्तारण 10 अक्तूबर को होगा। नामांकन 11 और मतदान एवं मतगणना 17 अक्तूबर को होगी। सभी समितियों में 11-11 संचालकों का चुनाव होगा। इनके भाग्य का फैसला 1713 मतदाता करेंगे।
सहारनपुर गन्ना विकास समिति में 518 मतदाता हैं। इनमें से 398 का चुनाव निर्विरोध हुआ, जबकि अन्य डेलीगेट का चुनाव मतदान के माध्यम से हुआ है। देवबंद समिति में 257 डेलीगेट हैं। इस गन्ना समिति में 159 निर्विरोध और 94 डेलीगेट मतदान से चुने गए हैं। मेघराजपुर, रणसूरा एवं अलीपुर में चार डेलीगेट के पद खाली हैं, क्योंकि इन गांवों में कोई पर्चा नहीं खरीदा गया था।
विज्ञापन

नानौता किसान सहकारी चीनी मिल की सहकारी गन्ना समिति में संचालकों का चुनाव 194 डेलीगेट करेंगे। समिति में 197 डेलीगेट के पद हैं। इनमें से 97 डेलीगेट पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, जबकि 94 पदों पर मतदान के बाद डेलीगेट चुने गए हैं। तीन पद कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं होने पर रिक्त हैं। सरसावा सरकारी गन्ना विकास समिति में 285 डेलीगेट चुने गए हैं। सरसावा किसान सहकारी चीनी मिल समिति में डेलीगेट के 121 पद हैं। एक पद पर नामांकन नहीं होने से 120 डेलीगेट चुने गए। बेहट सहकारी गन्ना विकास समिति में 343 डेलीगेट संचालकों का चुनाव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें