फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: निर्वाचन क्षेत्रों का अनंतिम अवधारण जारी, आपत्ति मांगी

Sun, 08 Sep 2024 01:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गन्ना विकास समितियों के चुनाव की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए निर्वाचन क्षेत्रों के अनंतिम अवधारण एवं आरक्षण को जारी कर एक सप्ताह में इसमें आपत्ति मांगी गई है। चुनाव के लिए 23 सितंबर को अनंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन

ग्रामीण राजनीति में अहम भूमिका अदा करने वाली गन्ना विकास समितियों के चुनाव की कवायद शुरू हो गई है। इन समितियों में सबसे पहले डेलीगेट का चुनाव होता है, एक निर्वाचन क्षेत्र के डेलीगेट एक संचालक को चुनते हैं। इसके बाद संचालक उप सभापति और सभापति का चुनाव करते हैं। जिला सहकारी निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन क्षेत्रों का अनंतिम अवधारण और आरक्षण जारी कर दिया है। इस पर एक सप्ताह तक आपत्तियां दी जा सकती है। जनपद में सहारनपुर, देवबंद, बेहट और सरसावा में गन्ना विकास समितियां और सहकारी चीनी मिल नानौता एवं सरसावा में चीनी मिल समितियां हैं।
यह होगा शेड्यूल
गन्ना विकास समितियों के चुनाव के लिए अनंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन 23 सितंबर होगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन 25 सितंबर को होगा। डेलीगेट के लिए नमांकन 27 सितंबर को होगा। मतदान और मतगणना तीन अक्तूबर को होगी। इसके बाद प्रबंध कमेटी के सदस्यों के लिए नामांकन 10 अक्तूबर किया जाएगा। इसके लिए मतदान 16 अक्तूबर को होगा और मतगणना भी इसी दिन संपन्न होगी। सभापति, उपसभापति और अन्य समितियों में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों की चुनाव प्रक्रिया होगी। इसके लिए नामांकन, मतदान और मतगणना की प्रक्रिया 17 अक्तूबर को पूरी होगी। सहकारी चीनी मिल समितियों के चुनाव की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


वर्जन
गन्ना विकास समितियों और सहकारी चीनी मिल समितियों के निर्वाचन क्षेत्रों एवं आरक्षण का अनंतिम अवधारण जारी कर एक सप्ताह में आपत्ति मांगी गई है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद इनको अंतिम रूप दिया जाएगा। - रविशंकर, जिला सहायक निर्वान अधिकारी/ सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें