फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सबसे पहली प्राथमिकता

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। विकासखंड सरसावा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नवादा पूर्व एमएलसी तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी का पैतृक गांव है। गांव की सत्ता भी बीते 20 सालों से साहब सिंह सैनी के छोटे भाइयों के हाथ में ही रही है, लेकिन इस बार प्रधानी के चुनाव में प्रथम प्रयास में ही अनुज सैनी ने साहब सिंह सैनी के छोटे भाई अजय सैनी को हराकर जीत हासिल की।
विज्ञापन

सरसावा से करीब नौ किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम नवादा आज तक पिछड़ेपन का शिकार है। गांव की सड़कें टूटी हुई है। पानी की टंकी से गांव को सप्लाई की जाने वाली पाइप लाइन पूरी तरह से जर्जर होकर अनेक जगह से लीकेज कर रही है, जिससे ग्रामीणों को गंदा पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। नव निर्वाचित ग्राम प्रधान अनुज सैनी ने कहा कि उनकी सबसे पहली प्राथमिकता है कि जर्जर पाइप लाइन को बदलवा कर ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा सके, जिससे संक्रामक रोगों से बचा जा सके। इसके साथ ही जोहड़ से कब्जा हटवा कर सफाई करवाएंगे तथा पूरे गांव में सड़कों को एवं नालियों का जाल विछाकर गंदे पानी की निकासी तथा आवागमन के लिए सुलभ रास्ते उपलब्ध कराना भी उनकी प्राथमिकता में है। गांव में पांचवीं तक का प्राथमिक विद्यालय है जिसे आठवीं तक कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर प्रयास किए जाएंगे। जिससे गांव की बालक-बालिकाओं को बेहतर शिक्षा उपलब्ध हो सके। अनुज सैनी का कहना है कि क्षेत्र में लगातार नशा प्रवृत्ति पनप रही है, लोग शराब के अलावा अन्य नशीले पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। जनता के सहयोग से ऐसे लोगों को समझा कर मुख्यधारा में लाया जाएगा तथा नशा प्रवृत्ति पर अंकुश लगाया जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान का प्रोफाइल
प्रधान अनुज सैनी दो विषयों में पोस्ट ग्रेजुएट और प्रगतिशील किसान है
पूर्व कैबिनेट मंत्री के भाई को चुनौती देते हुए प्रधानी में जीत हासिल की
गांव की प्रमुख समस्याएं
पीने के पानी की पाइपलाइन का जर्जर होना
गंदे पानी की निकासी की समस्या, जोहड़ पर कब्जे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें