फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड बढ़ने से पहले रैन बसेरों में उपलब्ध कराएं आवश्यक सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सर्दी का मौसम शुरू होते ही जिला प्रशासन ने रैन बसेरों की व्यवस्था की तैयारी से लेकर अलाव के लिए स्थान चिह्नित करने के लिए बैठक की। उन्होंने ठंड बढ़ने से पहले रैन बसेरों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र एवं एडीएम प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी ने सर्दी के मौसम में निराश्रित, गरीब व्यक्तियों, परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए कंबल वितरण कराने, अलाव जलाने, रैन बसेरा, चिकित्सा सुविधा आदि की व्यवस्था को समय से पूरा करने के लिए बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने प्रकाश की व्यवस्था के लिए नगर निगम एवं विद्युत निगम, वाहनों पर चेतावनी स्टीकर लगाने के लिए पुलिस यातायात एवं परिवहन विभाग और अलाव, कंबल वितरण, रैन बसेरों की सफाई आदि के लिए नगर निगम, उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी की जिम्मेदारी लगाई।
उन्होंने कहा कि अगले 10 से 15 दिनों में ठंड बढ़ने से पहले सभी संबंधित विभाग अलाव के लिए स्थान का चिह्नांकन, कंबल वितरण की सूची, स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में समन्वय स्थापित कर लें। रैन बसेरों में आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारी पहले ही की जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस दौरान सभी उप जिलाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें