फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बार रॉयल्टी वसूले जाने का विरोध, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पीडब्लूडी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते कॉन्ट्रेक्टर्स वैलफेयर एशोसिएशन के ठेकेदार - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
दो बार रॉयल्टी वसूले जाने का विरोध, किया प्रदर्शन
विज्ञापन

सहारनपुर। सहारनपुर कांट्रेक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने दो बार रॉयल्टी वसूले जाने का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक नई टेंडर प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को एसोसिएशन से जुड़े कांट्रेक्टर्स (ठेकेदार) लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन परिसर में इकट्ठा हुए। एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि दूसरे राज्य से आने वाली खनिज सामग्री पर दो तरह से रॉयल्टी वसूली जा रही है। एक तो दूसरे राज्य की सीमा पर रायल्टी ली जाती है और फिर यूपी में आते ही उसको अलग उत्पाद की श्रेणी में मानते हुए रॉयल्टी वसूली जाती है। इसके अलावा विभाग की तरफ से दिए जाने वाले तारकोल का भुगतान ठेकेदार के बिल से जीएसटी सहित काटा जाता है, जबकि ठेकेदार को जीएसटी का क्लेम नहीं मिल रहा है। उनकी मांग है कि ठेकेदारों को बाजार से तारकोल खरीदने की व्यवस्था दी जाए, क्योंकि निर्माण कार्य की पूरी जिम्मेदारी ठेकेदार पर ही होती है। उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह मुख्य अभियंता से अधिशासी अभियंता की मौजूदगी में बैठक हुई थी, जिसमें तीनों जिले के अधिकारियों और ठेकेदारों की समिति बनाई गई, लेकिन अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी, तब तक नई टेंडर प्रक्रिया में भाग नहीं लेंगे। इस दौरान डीपी मित्तल, यशवीर राणा, निरंकार त्यागी, सुनित कुमार, विपिन कुमार, पवन कुमार, इरशाद अहमद, इरफान अहमद, मांगेराम, अंकित शर्मा, गफ्फार, मनोज त्यागी, अभिषेक त्यागी, अतर सिंह, अमित त्यागी और नरेश त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें