फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रोडवेज के निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन किया

Fri, 13 Dec 2024 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े कर्मचारियों ने कार्यशाला में मरम्मत कार्य निजी कंपनियों को दिए जाने का विरोध किया है। बृहस्पतिवार को सहारनपुर डिपो की रोडवेज कार्यशाला में क्षेत्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार व प्रांतीय प्रतिनिधि बाबूराम ने कहा कि कार्यशाला के काम को निजी हाथों में सौंपना गलत है। उनकी मांग है कि मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को नियमित नियुक्ति दी जाए। संविदा चालकों-परिचालकों के पारिश्रमिक दरों में वृद्धि हो। 2001 से पूर्व नियुक्ति संविदा चालकों-परिचालकों को नियमित किया जाए। कार्यशाला में तैनात आउटसोर्स कार्मिकों के वेतन में वृद्धि होनी चाहिए। प्रत्येक माह एक निश्चित तिथि में वेतन भुगतान किया जाए, ताकि कर्मचारियों को कोई समस्या न हो। इस मौके पर सलेकचंद, नरेंद्र कुमार, अजीत, राजेश, मैनपाल, गौतम देव, श्याम सुंदर, नीरज, नवनीत, जगरोशन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें