फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात, आठ और नौ दिसंबर को डीएम कार्यालय पर होगा प्रदर्शन : राकेश टिकैत

Sat, 28 Nov 2026 01:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
कमिश्नर कार्यालय पर धरना देते भारतीय किसान यूनियन ​टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश ​टिकैत व स
विज्ञापन
सहारनपुर। कमिश्नर कार्यालय पर 24 घंटे के धरने में पहुंचे भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सात, आठ और नौ दिसंबर को डीएम कार्यालय पर 72 घंटे का धरना दिया जाएगा। धरना पहले दिन हल्का, दूसरे दिन तेज और तीसरे दिन पूरी क्षमता से होगा। अधिकारियों और सरकार तक किसानों को अपनी आवाज पहुंचानी होगी। चीनी मिल बंद होने से किसानों का सबसे बड़ा नुकसान होगा। अंत में कमिश्नर को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

गाजीपुर बॉर्डर किसान आंदोलन की छठी वर्षगांठ पर भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों ने मंडलायुक्त कार्यालय पर दो दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। सौंपे गए ज्ञापन में राकेश टिकैत ने एमएसपी पर सी2 लागत से 50 प्रतिशत लाभ जोड़कर कानूनी गारंटी देने, सभी फसलों की खरीद सुनिश्चित करने, किसानों का कर्ज समाप्त करने और आत्महत्या करने वाले किसानों के परिवारों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते का विरोध करते हुए सभी मौजूदा मुक्त व्यापार समझौतों को रद करने की मांग उठाई।
चारों श्रम संहिताओं को निरस्त कर मजदूरों के लिए 42 हजार रुपये न्यूनतम मासिक वेतन, 60 वर्ष से अधिक उम्र के किसानों और कृषि मजदूरों को 21 हजार रुपये मासिक पेंशन एवं सभी को मुफ्त सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाएं देने की मांग की। उन्होंने किसानों से रासायनिक खाद का कम इस्तेमाल करने, फसल चक्र अपनाने और अधिक से अधिक पशुपालन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष नरेश स्वामी, मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष नवीन राठी, शामली जिला अध्यक्ष आशीष चौधरी, मंडल अध्यक्ष चौधरी अशोक कुमार, राष्ट्रीय सचिव ओमपाल मलिक, गुड्डू चौधरी, सुखबीर सिंह, भाग सिंह, पश्चिम प्रदेश प्रवक्ता मास्टर रघुवीर सिंह, जिला प्रवक्ता संजय चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें