फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कोतवाली के बाहर दिया धरना, हनुमान चालीसा का पाठ किया, हंगामा

Sun, 10 Mar 2024 11:12 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार के बाहर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने धरना देकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। आरोप लगाया कि दूसरे समुदाय से धर्म परिवर्तन कर हिंदू बने युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में चौकी इंचार्ज ने हमले की धारा हटाकर दूसरे पक्ष काे लाभ पहुंचाया। इसके अलावा तीन अन्य मामलों भी पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप लगाया। मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंच गई। कार्यकर्ताओं ने चौकी इंचार्ज को हटाने की मांग की। सीओ द्वारा उचित कार्रवाई करने का आश्वासन देने पर कार्यकर्ता शांत हुए और थाने से चले गए।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर पौने एक बजे विहिप के महानगर मंत्री अनुज शर्मा और बजरंग दल के महानगर संयोजक अभिषेक के नेतृत्व में कार्यकर्ता कोतवाली सदर बाजार पहुंचे। उन्होंने कोतवाली के मुख्य द्वार पर धरना देकर हनुमान चालीसा का पाठ किया और जयकारा वीर बजरंगी, हर-हर महादेव के जयकारे लगाए।
कोतवाली सदर बाजार प्रभारी संतोष त्यागी ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। इसी बीच सीओ द्वितीय विजय आनंद फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। अनुज शर्मा और अभिषेक ने कहा कि पिछले वर्ष दूसरे समुदाय के एक युवक ने धर्म परिवर्तन किया था और वह हिंदू बन गया था। आरोप है कि इससे गुस्साए दूसरे समुदाय के कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट करते हुए जानलेवा हमला किया। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप लगाया कि मामले की जांच कर रहे पेपर मिल चौकी इंचार्ज ने आर्थिक लाभ लेकर आरोपियों के केस में लगी हमले की धारा हटा दी।
विज्ञापन

इसके अलावा टैगोर गार्डन में एक व्यक्ति के मकान पर दूसरे समुदाय के लोगों ने फर्जी कागजातों के आधार पर कब्जा किया। पुलिस ने आरोपियों के साथ ही पीड़ित पक्ष को भी मुचलकों पाबंद कर दिया। इसके अलावा एक अन्य मामले में भी पुलिस ने लापरवाही बरती।
इससे गुस्साए कार्यकर्ता करीब एक घंटे तक हंगामा करते हुए और चौकी इंचार्ज को हटाने व आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करते रहे। सीओ ने मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। सीओ ने कार्यकर्ताओं को जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद वह शांत होकर कोतवाली से चले गए। इस दौरान ललित, मंकित, शानू, अंकित, अभिषेक, मानू, गोविंद, अमन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- नहीं हुई कार्रवाई तो करेंगे आंदोलन
विहिप के महानगर मंत्री अनुज शर्मा ने कहा कि अगर आरोपियों पर सोमवार तक कार्रवाई और चौकी इंचार्ज को नहीं हटाया गया तो संगठन आंदोलन करेगा। दीवानी कचहरी और कलक्ट्रेट तिराहे को जाम कर देंगे।
- वर्जन : मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। इसके साथ मामलों की जांच बैठा दी गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। -विजय आनंद, सीओ द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें