केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध स्कूलों संचालकों की मनमानी पर रोक लगाए जाने की मांग लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने विभिन्न समस्याओं को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस कार्यकर्ता और अभिभावक बड़ी संख्या में जिला महामंत्री संजय वालिया के नेतृत्व में गुरुद्वारा रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर एकत्रित हुए। वहां से नारेबाजी करते हुए घंटाघर, कोर्ट रोड होते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे।
उन्होंने सीबीएसई से संबद्ध स्कूल संचालकों द्वारा अभिभावकों के शोषण के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। संजय वालिया ने कहा कि वर्तमान सरकार में गरीब और मध्यम परिवार के बच्चों का स्कूल संचालक शोषण कर रहे है।
इनसे बच्चे और अभिभावक आर्थिक एवं मानसिक रूप से जूझ रहे हैं। शिक्षा के नाम पर स्कूल संचालकों ने अपनी दुकानें खोली हुई है। वक्ताओं ने कहा कि निजी स्कूलों द्वारा नियमों और कानूनों को ताक पर रखा जा रहा है।
मनमाने तरीके से फीस वृद्धि कर अभिभावकों का आर्थिक कर रहे हैं। इस पर अंकुश लगना बेहद जरूरी है। अभिभावकों ने नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन सौंपने वालों में जिला महामंत्री इकराम खान, सचिव नसीब खान, शानै हैदर, इशरत जहां, शाहनवाज, विजय शर्मा, शाद खान, राकेश वर्मा, मुमताज, नसरीन, रशीदा, भूरि, वकीला, सखावत, आजिम, इकराम, जैतून, शहजादी, विशाल, बसंत, नजमा, शेरबानो, सितारा, पार्थ, कर्ण, शुभम, अफसाना, सलमा, विकास, शिवम, दिलनवाज, विजय, राजन, संजय, राजीव, विशंभर आदि मौजूद रहे।