गंगोह मंडी नाले के बाहर पडे कूडे के खिलाफ प्रर्दान करते दुकानदार
- फोटो : SAHARANPUR
गंगोह। नगरपालिका द्वारा नाले की सिल्ट नहीं उठवाने पर नाखुश दुकानदारों ने नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया।
15 दिन पहले नगरपालिका ने नानौता मार्ग पर मंडी समिति के नाले की सफाई कराई थी, जिसकी सिल्ट अब तक नहीं उठाई गई है। इससे गंदगी के ढेर दुकानों के सामने लगे हुए हैं। इसकी दुर्गंध से ग्राहक दुकानों पर खरीददारी करने से कतरा रहे हैं। दुकानदारों में सिताब सिंह, सुशील कुमार, मदनलाल, ओमपाल पांचाल, सुमित कुमार, रवि सैनी, लक्की,बृजपाल व ऋषि पाल के अनुसार गंदगी से कोरोना काल में महामारी का खतरा बढ़ रहा है। वहीं, मच्छरों की भरमार से मलेरिया व डेंगू का खतरा बढ़ रहा है। बार-बार कहने के बावजूद कूड़ा नहीं उठने पर परेशानी दुकानदार को सड़कों पर उतरना पड़ा है। उधर ईओ कृष्ण मुरारी ने कूड़े के ढेर लगे होने की बात स्वीकार कर उन्हें जल्दी उठवाने की बात कही है।