हिंदू जागरण मंच के अभ्यास वर्ग में विचार रखते प्रांतीय संगठन मंत्री।
- फोटो : अमर उजाला
देवबंद। हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय संगठन मंत्री गोपाल ने कहा हिंदू समाज की रक्षा एवं उनके मान बिंदुओं का अपमान करने वाली ताकतों को रोकना राष्ट रक्षकों की जिम्मेदारी है।
रविवार को जनता इंटर कॉलेज में हिंदू जागरण मंच के एक दिवसीय अभ्यास वर्ग में प्रांतीय संगठन मंत्री ने कहा संपूर्ण हिंदू समाज पर आज खतरा मंडरा रहा है। हम लगातार घटते जा रहे हैं। हमें अपनी बहन-बेटियों की रक्षा, सुरक्षा और धर्म विरोधी ताकतों को रोकना ही प्राथमिकता के रूप में रख अपना काम करना है।
प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह ने कहा हिंदू जागरण मंच हिंदू समाज का सुरक्षा चक्र है। राष्ट्ररक्षकों को सुरक्षा चक्र बनकर समाज की सुरक्षा करनी है। लव जेहाद और गोहत्या, मंदिरों पर हमले होना आसुरी ताकतों के बढ़ने का संकेत है। जिन्हें रोकने के लिए हिंदू युवकों को राष्ट्र रक्षक बनकर राम और लक्ष्मण की भूमिका निभानी होगी।
अमित धीमान, जरनैल सिंह, शेषपाल, ललित त्यागी, बिजेंद्र सिंह आदि ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में मेला शिविर में सहयोग करने वाले राष्ट्र रक्षकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अभय कुमार, गौरव राणा, अमरीश त्यागी, बाबूराम, सुभाष राणा, सन्नी सैनी आदि रहे।