फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगी होंगी जमीन, स्टाम्प भी शुल्क बढ़ेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्किल रेट में 20 से 30 फीसदी तक वृद्धि प्रस्तावित
विज्ञापन

सहारनपुर। आगामी दिनों में जमीन खरीदना और महंगा हो जाएगा। इसके लिए स्टांप शुल्क भी बढ़ेगा। जिला प्रशासन ने प्रस्तावित सर्किट रेट में 20 से 30 प्रतिशत तक की वृद्धि की है। निबंधन विभाग ने प्रस्तावित सर्किल रेट की सूची जारी कर 20 अगस्त तक आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं। प्रस्तावित दर सूची को चस्पा कर दिया गया है। 23 अगस्त को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। पुनरीक्षित दर सूची के 25 या 26 अगस्त तक जारी होने की संभावना है।
सर्किल रेट को बाजारी मूल्य के समतुल्य बनाने के लिए उप निबंधक और तहसीलदार के भौतिक सत्यापन के बाद प्रस्तावित दर का प्रस्ताव किया जाता है। प्रस्तावित सूची पर जनसामान्य की आपत्तियों और सुझाव आमंत्रित किए जाते हैं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली बैठक में सर्किल रेट का अनुमोदन किया जाता है। बृहस्पतिवार को प्रस्तावित सर्किल रेट जारी कर आपत्तियां एवं सुझाव मांगे गए हैं। इसमें सबसे अधिक बढ़ोत्तरी दिल्ली रोड स्थित कलक्ट्रेट से हसनपुर चौक तक के सर्किल रेट में हुई है। इसमें 25200 रुपये प्रति वर्गमीटर की वृद्धि प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
- वर्जन
20 अगस्त तक दे सकते हैं आपत्तियां एवं सुझाव
प्रस्तावित सर्किल रेट की सूची चस्पा करा दी गई है। किसी को भी प्रस्तावित दर का कोई आपत्ति हो या कोई सुझाव हो तो 20 अगस्त तक इसे दिया जा सकता है। 23 अगस्त को प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक होगी। इसके बाद ही पुनरीक्षित दर सूची का अनुमोदन होगा। -संजय श्रीवास्तव, सहायक महानिरीक्षक निबंधन।
-
- प्रस्तावित सर्किल रेट प्रति वर्ग मीटर (रुपये में)
क्षेत्र वर्तमान दर प्रस्तावित दर
जीपीओ रोड 44,000 - 52,800
रेलवे रोड 49,500 - 59,400
अंबाला रोड 62,000- 74,000
देहरादून रोड 73,500- 88,200
गुरुद्वारा रोड 37,000- 44,400
कोर्ट रोड (घंटाघर से कचहरी पुल तक) 91,000- 1,09200
कोर्ट रोड (कचहरी पुल से कलक्ट्रेट तक) 1,05000- 1,26000
मिशन कंपाउंड 81,000- 97,200
सदर बाजार चौक 67,000-- 80,400
दिल्ली रोड (कलक्ट्रेट से हसनपुर चौक) 84,000- 1,09200
दिल्ली रोड(हसनपुर से शक्ति पेट्रोल पम्प) 50,000- 70,000
जैन डिग्री कॉलेज रोड 57,000- 74,100
हसनपुर चुुुंगी से आईटीसी तक 32,500- 42,250
कुम्हारहेड़ा 27,500- 35,000
टपरी-सिडकी रोड 12650- 15180
अस्पताल चौराहे से खान आलमपुरा यार्ड 72,000- 86,400
खेमका नगर एवं चर्च कंपाउंड 55,000- 66,000
ट्रांसपोर्ट नगर 21,000- 25,200
देहरादून चौक 47,000- 56,000
बेहट रोड 38,000- 45,600
चकहरेटी 4400- 5800
नेहरू मार्केट 72,000- 78,000
पुंवारका 2400- 3000
--
नोट: प्रस्तावित दरें, निबंधन कार्यालय के अनुसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें