फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर ने जान दी

Sun, 21 Feb 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के पेपर मिल रोड स्थित रेलवे फाटक के पास शनिवार देर शाम एक प्रॉपर्टी डीलर ने इंदौर एक्सप्रेस के आगे कूदकर जान दे दी। सदर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया। घटना का कारण प्रापर्टी डीलिंग से जुड़े लेनदेन या विवाद को माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पेपर मिल रोड पर शाम करीब पांच बजे कुछ लोगों ने एक शख्स को दिल्ली की ओर जा रही इंदौर एक्सप्रेस के आगे आते हुए देखा। कुछ ही देर में ट्रेन की चपेट में आने से इस व्यक्ति की जान चली गई। बाद में कुछ लोगों ने सूचना दी तो थाना सदर की हसनपुर चौकी के इंचार्ज संजीव कुमार यादव पहुंचे।

शव टुकड़ों में बंट चुका था। पुलिस ने छानबीन की तो मृतक के पास से मिले कुछ दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान प्रमोद कुमार जुनेजा के रूप में हुई। अभी तक परिवार की ओर से खुदकुशी के संभावित कारणों को खुलकर नहीं बताया गया है।
विज्ञापन


पुलिस का मानना है कि प्रापर्टी डीलिंग में ही लेनदेन या अन्य किसी विवाद के कारण यह कदम उठाया गया है। कार्यवाहक थाना प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि प्रापर्टी डीलर की ओर से खुदकुशी का कदम उठाए जाने के कारणों की जांच की जा रही है।

उधर, कुछ पड़ोसियों ने बताया कि प्रमोद जुनेजा की दो लड़कियां हैं। इनमें एक आस्ट्रेलिया और एक गुड़गांव में हैं। इस परिवार का भारतीय क्रिकेटर कपिल देव से भी कुछ नाता है। पुलिस इस बारे में जानकारी होने से इनकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें