फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी में बढ़ने लगी नाक, कान और गले के मरीजों की मुश्किलें

विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी पर लगी मरीजो की भीड़ - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सर्दी शुरू होते ही नाक, कान और गले के मरीजों की मुश्किलें भी बढ़ गई है। एसबीडी जिला अस्पताल में नाक, कान गले के डॉक्टर की ओपीडी में रोजाना 100 और उससे अधिक मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने की प्रमुख वजह सर्दी में इंफेक्शन होना है।
विज्ञापन

इन दिनों मौसम तेजी के साथ बदल रहा है। दिन में तेज धूप और सुबह-शाम सर्दी पड़ रही है। यह मौसम लोगों को बीमार कर रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1650 मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। इनमें 100 से अधिक नाक, कान और गले से संबंधित बीमारियों के शामिल रहे। ईएनटी डॉ. अनुज कुमार ने बताया कि सर्दियों में तमाम बीमारियों के साथ ही नाक, गला और कान के मरीज भी बढ़ जाते हैं। जिन मरीजों को टांसिल की समस्या रहती है, उनकी समस्या सर्दियों में और बढ़ जाती है। उन्हें सोते समय सांस लेने में तकलीफ होती है। कुछ भी ठंडा पेय पदार्थ या आइसक्रीम खाने पर भी यह समस्या बढ़ती है। ऐसे मरीजों को सर्दी से बचाव करना चाहिए। ठंडी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन

ये बरतें सावधानी
- गुनगुना पानी पिए, नमक के पानी से गरारे करें।
- धूप निकलने के बाद ही टहलें
- कान-नाक ढककर रखें, बच्चों को धूप निकलने पर ही बाहर खेलने दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें