फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियेग गर्ग सचिव और सुनील सैनी कोषाध्यक्ष नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। आईआईए के चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सड़ाना ने प्रियेश गर्ग को चैप्टर सचिव और सुनील सैनी को पुन: कोषाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। उन्होंने कहा कि चैप्टर को दिए गए लक्ष्यों को समय से पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को प्रताप मार्केट स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में चैप्टर चेयरमैन ने कहा कि दोनों पदाधिकारियों द्वारा पिछले कार्यकाल किए गए उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए उन्हें पुन: पदाधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी टीम का प्रयास रहेगा कि इस वर्ष हमें जो लक्ष्य दिए गए हैं उनको समय से पूरा किया जाए। संस्था में सदस्यों की संख्या 800 से अधिक करने का प्रयास किया जाएगा। संस्था के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा और प्रमोद मिगलानी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल ने वर्ष 2022-23 के लिए अशोक छाबड़ा को डिविजनल सेक्रेटरी, अशोक गांधी को स्पेशल इन्वाइटी, सतीश अरोड़ा को प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग कमेटी का को- चेयरमैन एवं परविंदर सिंह को हैंडीक्राफ्ट कमेटी का को- चेयरमैन नामित किया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। नवनियुक्त चैप्टर सचिव प्रियेश गर्ग और कोषाध्यक्ष सुनील सैनी आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें