फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्तिगत परीक्षा फार्म 22 तक जमा होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महाराज सिंह कॉलेज में बीए, बीकॉम और एमए के व्यक्तिगत परीक्षा फॉर्म 22 मार्च तक जमा किए जाएंगे। इसकी प्रक्रिया दस मार्च बुधवार से शुरू कर दी गई। प्राचार्य डॉ. एके गुप्ता ने बताया कि 22 मार्च के बाद तिथि बढ़ने की संभावना नहीं है। ऐसे में संबंधित अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों में फॉर्म जमा करा दें।
विज्ञापन

बीए प्रथम वर्ष के फॉर्म लाइब्रेरी में राजकुमार और अनुराग रोहिला के पास जमा होंगे। बीए द्वितीय वर्ष के फॉर्म मुख्य कार्यालय में एमए शम्सी, बीए तृतीय वर्ष के फॉर्म काउंटर नंबर छह पर मनोज कुमार, बीकॉम और एमकॉम के सभी वर्ष के लिए फॉर्म केमिस्ट्री विभाग में पंकज गुप्ता और अंकुर अग्रवाल के पास जमा होंगे। एमए प्रथम वर्ष के फॉर्म काउंटर नंबर 10 पर तरुण ग्रोवर, एमए द्वितीय वर्ष के फॉर्म अकाउंटस ऑफिस में मनीष डबरियाल तथा बैक पेपर के सभी फॉर्म फिजिक्स विभाग में दीपक कुमार के पास जमा होंगे। फॉर्म प्रतिदिन दोपहर डेढ़ से शाम चार बजे तक जमा कराए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें