फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एमएसयू में कार्यों की धीमी गति पर नाराज हुए प्रमुख सचिव

Mon, 01 Apr 2024 01:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सहारनपुर। प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा एमपी अग्रवाल शनिवार को मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय पहुंचे। उन्होंने विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण किया। फिनीशिंग के कार्य की धीमी गति पर उन्होंने नराजगी व्यक्त की तथा कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव के विश्वविद्यालय आने की सूचना पहले से थी। वह शनिवार की सुबह 8:30 बजे विश्वविद्यालय पहुंचे। उन्होंने पहुंचते ही निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य अलग अलग चरणों में होने हैं। फिलहाल दूसरे चरण के कार्य चल रहे हैं, जो करीब 90 फीसदी पूर्ण हो चुके हैं। इस समय फिनीशिंग का कार्य चल रहा है। कार्य की धीमी गति पर प्रमुख सचिव ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मौके पर मौजूद कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को फटकार लगाई और कार्यों में तेजी लाते हुए पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान कुलपति प्रो. एचएस सिंह, कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य सहित विश्वविद्यालय के अनेक अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद प्रमुख सचिव ने कुलपति और कुलसचिव आदि के साथ बैठक कर जानकारी ली। करीब डेढ घंटा विश्वविद्यालय में रुकने के बाद वह रवाना हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें