फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दो घंटे तक डीआरएम ने रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

Mon, 01 Apr 2024 01:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सहारनपुर। अंबाला मंडल के डीआरएम ने रेलवे स्टेशन का करीब दो घंटे तक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन के हर कोच को बारीकी से चेक किया। कमियां मिलने पर संबंधित अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए। वहीं, अमृत भारत योजना के कार्यों की भी जानकारी ली।
विज्ञापन

डीआरएम मनदीप सिंह भाटिया शुक्रवार की देर रात सहारनपुर पहुंच गए थे। रात्रि विश्राम के बाद शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे निरीक्षण करना शुरू किया। यार्ड में खड़ी एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन के प्रमुख उपकरण हाइड्रोलिक क्रेन, वेल्ड कटर, हाइड्रोलिक पैनल की जानकारी ली। साथ ही दुर्घटना के समय प्रयोग में लाई जाने वाले सामान फास्टेड बॉक्स, वाटर प्रूफ व हिट प्रूफ जैकेट एवं स्ट्रेचर, जीवन रक्षक दवाएं, लाइफ सपोर्ट सिस्टम आदि उपकरणों की गहन जांच किया। ट्रेन में कुछ तकनीकी कमी मिलने पर डीआरएम ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को सुधार करने के निर्देश दिए। इसके बाद रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। तय समय में काम पूरा नहीं होने पर नाराज हुए। जिस पर कार्यदायी संस्था ने 10 अप्रैल तक काम पूरा करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर अंबाला व स्थानीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें