फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया तीतरों के छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत

विज्ञापन
बाल दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ तीतरों के स्कूली बच्चें। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
तीतरों (सहारनपुर) जिला खेलकूद एवं स्काउट गाइड प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने पर तीतरों के चार छात्र-छात्राओं को बाल दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया है।
विज्ञापन

बता दें कि तीतरों स्थित एक विद्यालय में जिला स्तरीय खेलकूद एवं स्काउट गाइड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें तीतरों के चार बालक-बालिकाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इसके बाद स्काउट गाइड विभाग के शिक्षकों ने बाल दिवस पर खेल सम्मान के लिए तीतरों के छात्र-छात्राओं अदीबा मिर्जा, सोनी,आकाश कुमार, हुदा खान का नाम राष्ट्रपति भवन को खेल सम्मान के लिए भेजा था। जहां पर इन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया है। इससे बच्चों के अभिभावकों सहित कसबेवासियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें