फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य प्रतियोगिता के लिए मंडलीय कबड्डी टीम गठित

विज्ञापन
स्टेडियम में कबड्डी का ट्रायल देते खिलाड़ी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। अंतर मंडलीय सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता 26 से 28 नवंबर तक जौनपुर में आयोजित होगी। उक्त प्रतियोगिता के लिए मंडल की टीम का चयन ट्रायल मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर द्वारा जूनियर (बालक) के चयन ट्रायल में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कड़ी स्पर्धा के बीच सहारनपुर से विशाल, अनुभव, शामली से विशाल, गगन, निखिल जावला, नकुल, लक्ष्य, शुभम मलिक और मुजफ्फरनगर से अखिल बालियान, रितिक, वंश काकरान, हर्षित बालियान चयन कराने में सफल रहे। अक्षित जावला (शामली), अक्षित त्यागी (मुजफ्फरनगर) को आरक्षित में रखा गया है। ट्रायल जिला कबड्डी एसोसिएशन सहारनपुर के सचिव सुनील कुमार, कबड्डी प्रशिक्षक संजीव कुमार, संजू रानी, राकेश कुमार, काशी नरेश यादव की देख-रेख में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें