फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री चखेंगे सहारनपुर के आम का स्वाद

विज्ञापन
सहारनपुर से प्रधान मंत्री और राष्ट्रपति के लिये जाने वाले आम
विज्ञापन
- मंडी परिषद की ओर से भेजा जाएगा चौसा आम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। देश की राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री और विभिन्न राज्यों के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री सहारनपुर के आम का स्वाद चखेंगे। उनके पास सहारनपुर जनपद का मशहूर चौसा आम भेजा जाएगा। मंडी समिति स्थित मैंगो पैक हाउस में आम को प्रोसेस कर शुक्रवार शाम तक आम को भेजने की कवायद चल रही है।
अपनी खु़शबू और स्वाद के लिए विख्यात जनपद का आम देश विदेश में धूम मचा रहा है। यहां से विश्व के कई देशों में आम का निर्यात होता है। इनमें यूनाइटेड किंगडम, आस्ट्रेलिया, जापान, अमेरिका, इटली, सऊदी अरब, कतर, स्विटजरलैंड सहित अनेक देश शामिल हैं। इन देशों में दशहरी, लंगड़ा, चौसा, रामकेला, मालदा आदि आम की प्रजातियों को खासा पसंद किया जाता है। आम की उच्च गुणवत्ता को देखते हुए उत्तर प्रदेश मंडी परिषद की ओर से जनपद के चौसा आम को देश की राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों, विभिन्न राज्यों के राज्यपाल और मुख्यमंत्रियों के यहां आम भेजा जाएगा। उनको भेजने के लिए जनपद के कई बागों से चौसा आम को खरीदा गया है। इसमें नानौता क्षेत्र के मोक्षार्थ किसान उत्पादक संगठन से जुड़े बागवानों के बाग भी शामिल हैं। इन आम को मंडी समिति स्थित मैंगो पैक हाउस में वेपर हीट ट्रीटमेंट से प्रोसेस किया जा रहा है।
विज्ञापन

-
45 क्विंटल आम 120 रुपये प्रति किलो खरीदा
मैंगो पैक हाउस के प्रभारी जगपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि वीआईपी को भेजने के लिए अभी 45 क्विंटल चौसा आम विभिन्न बागों से खरीदा है। उच्च क्वालिटी के चौसा आम को बागवानों से 120 रुपये किलो की दर से 5.40 लाख रुपये में खरीदा गया है। अभी इसको प्रोसेस करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

-
गाजियाबाद मंडी समिति भेजेगी वीआईपी को आम
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित अन्य लोगों को भेजे जाने वाले चौसा आम को प्रोसेस किया जा रहा है। इसे पैक कर समिति की ओर से शुक्रवार शाम तक गाजियाबाद मंडी समिति को भेजा जाएगा। जहां से इस आम को दिल्ली स्थित वीआईपी को भिजवाया जाएगा। राज्यपाल और मुख्यमंत्रियों को भिजवाने की व्यवस्था मंडी परिषद की रहेगी।
- सुमन भारती, सचिव मंडी समिति।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें