फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: खेत में मिली दवाइयों के बैच नंबर की सूची तैयार, भेजी ड्रग वेयर हाउस

Tue, 28 Oct 2025 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। चिलकाना के गांव दभेड़ा गांव स्थित एक खेत में दबी मिली सरकारी दवाइयों के बैच नंबर की सूची तैयार कर ली गई है। इस सूची को लखनौती में संचालित जनपदीय ड्रग वेयर हाउस भेज दी है। अब यहां से पता चलेगा कि दवाइयां किस-किस सरकारी केंद्रों को आवंटित हुई थी। अभी दवाइयां सरसावा सीएचसी पर है।
विज्ञापन

23 अक्तूबर को दभेड़ा गांव से कुछ दूर खेत में सरकारी दवाइयां दबी हुई मिली थी। दवाइयों में टेबलेट के अलावा कफ सिरप, ड्रॉप आदि शामिल थे। अगले दिन अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. धर्मवीर सिंह टीम के साथ दभेड़ा गांव पहुंचे थे। यहां उन्होंने स्वास्थ्य उपकेंद्र स्टाफ के साथ ही प्रधान पति से जानकारी ली थी। दवाइयों को अपने कब्जे में लिया था। इस मामले में केंद्र प्रभारी और एएनएम से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
सरसावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्टाफ ने दवाइयों के बैच नंबर, एक्सपायरी और उनकी कीमत जांची। जांच में दो दिन का समय लगा। जिला स्तरीय अधिकारियों को बैच नंबर की सूची देते हुए जनपदीय ड्रग वेयर हाउस भेज दी है। क्योंकि बैच नंबर से ही पूरे मामले का खुलासा होगा। ड्रग वेयर हाउस से दवाइयों के आवंटन होने का पता चलेगा। एक-एक दवाइयों के बैच नंबर चेक किए जाएंगे। हालांकि, अभी तक स्टॉक रजिस्टर नहीं मिला है।
विज्ञापन


कमेटी की निगरानी में होगा दवाइयों का निस्तारण
खेत में मिली सरकारी दवाइयों की जांच अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. धर्मवीर सिंह कर रहे हैं। अब तक की जांच में दवाइयां एक्सपायरी मिली है। सारी दवा सरसावा सीएचसी पर है। प्रक्रिया के तहत कमेटी की निगरानी में सरकारी दवाइयों का निस्तारण किया जाएगा।
-
वर्जन
सरकारी दवाइयों के बैच नंबर की सूची को तैयार कर लिया गया है। इसे लखनौती में चल रहे जनपदीय ड्रग वेयर हाउस भेज दिया है। यहां से कहा-कहा दवाई भेजी गई। इसका जल्द ही पता चलेगा।
विज्ञापन


- डॉ. प्रवीण कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें