फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: भाजपा में बदलाव की तैयारी, सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिल सकती है जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव के परिणाम निराशाजनक आने के बाद अब भाजपा में बदलाव की तैयारियां दिखाई देने लगी हैं। एक से 15 अगस्त तक बड़े स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जिसके बाद कुछ पदाधिकारियों को लेकर बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। खास यह होगा कि दूसरे राजनीतिक दलों से आने वाले नेताओं की बजाय संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जा सकती है।
विज्ञापन

दरअसल, सहारनपुर और कैराना लोकसभा सीट की बात करें तो यहां पर जीत हासिल करने के लिए भाजपा ने एड़ी-चोटी तक जोर लगा रखा था, लेकिन दोनों ही सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद भाजपा में अदंरूनी कलह भी बाहर आ गई है। आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं कि कुछ स्थानीय नेताओं की वजह से पार्टी को हार मिली। अंदरूनी कलह के बीच भाजपा आलाकमान की तरफ से सदस्यता अभियान को लेकर आदेश जारी किए हैं। बताया जा रहा है कि सदस्यता अभियान में भी यह देखा जाएगा कि जिन नेताओं पर भीतरघात का आरोप है वह इस अभियान में क्या कर पाते हैं। आम जनता का उनके साथ कुछ जुड़ाव है या फिर नहीं। इसके बाद पदाधिकारियों में बदलाव हो सकता है। हालांकि चुनाव में हार के बाद सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने की तैयारी चल रही है।

मतदाता अभिनंदन समारोह को लेकर भी असमंजस
आला कमान की तरफ से निर्देश दिए गए थे कि सभी विधानसभा में मतदाता अभिनंदन समारोह किया जाए। इसमें आम जनता के बीच जाकर चुनाव में सहयोग को लेकर उनका आभार जताया जाए। दो-तीन जगहों पर यह कार्यक्रम हो चुके हैं, लेकिन कई बड़े नेता आम जनता के बीच में जाने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन


वर्जन
एक अगस्त से सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए आदेश मिल चुके हैं। इस अभियान के तहत कांग्रेस के संविधान बचाओ नारे की सच्चाई को भी जनता के सामने लाया जाएगा। पार्टी को भीतरघात के कारण हार देखनी पड़ी। हालांकि पदाधिकारियों में बदलाव को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

- डॉ. महेंद्र सिंह सैनी, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें