फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 जून को होने वाली पीसीएस प्रारभिक परीक्षा की तैयारी तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रशासन आगामी 12 जून को होने वाली पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा कराने की तैयारियों में जुट गया है। परीक्षा में करीब 20 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिनके लिए 35 केंद्र बनाए जाने हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने 40 विद्यालयों का प्रस्ताव शासन को भेजा है। केंद्रों की फाइनल सूची रविवार यानि आज जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9:30 से पूर्वाह्न 11:30 बजे तथा दूसरी पाली दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक चलेगी। दोनों पेपर दो-दो घंटे के होंगे। परीक्षा के लिए करीब 35 केंद्र बनाए जाने हैं, लेकिन विभाग ने 40 विद्यालयों के नाम शासन को भेजे हैं। शासन को जो भी विद्यालय केंद्र के रूप में रखने होंगे उन्हें सूची में शामिल करेगा, जो नहीं रखने होंगे वह बाहर हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि रविवार यानि आज केंद्रों की सूची फाइनल हो जाएगी। इसके बाद जिला प्रशासन के द्वारा बैठक कर परीक्षा के सफल आयोजन के लिए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों और वायस रिकॉर्डर की निगरानी में होगी। परीक्षा के दौरान केंद्रों से 200 मीटर की परिधि में कोई भी फोटो स्टेट की दुकान या साइबर कैफे नहीं खुलेगा। परीक्षा केंद्रों में मोबाइल सहित अन्य प्रतिबंधित सामग्री नहीं ले जाई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें