फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नए साल के जश्न की तैयारी ट्रेनों में वेटिंग की भरमार

Thu, 27 Nov 2025 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नए साल का जश्न पर्यटन और धार्मिक स्थलों पर मनाने की तैयारी शुरू हो गई है। हालात यह है कि नए साल पर कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग हैं। एक-एक सीट के लिए मारामारी की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में तत्काल टिकट का ही सहारा है। हालांकि, नववर्ष आने में अभी एक महीने से अधिक का समय है।
विज्ञापन

नए साल पर बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ मुंबई, देहरादून, वैष्णों देवी, मनाली, शिमला, गोवा, शिर्डी, तिरुपति सहित कई धार्मिक और पर्यटक स्थलों पर घूमने जाते हैं। ट्रेनों में अभी से सीटों की बुकिंग फुल होने लगी हैं।
वेबसाइट पर वेटिंग लिस्ट तेजी से बढ़ रही है, जबकि तत्काल टिकट की खिड़की खुलते ही कुछ ही मिनटों में पूरा कोटा बुक हो रहा है। इसमें कई ट्रेनें ऐसी भी हैं, जिनमें वेटिंग लिस्ट ही जगह नहीं है। ट्रेन नंबर 12904 अमृतसर-मुंबई गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस में 29 दिसंबर को स्लीपर में 45, थर्ड एसी में 34, सेकेंड एसी में 13 वेटिंग है।
विज्ञापन

इसी तरह 14609 ऋषिकेश-माता वैष्णों देवी कटरा हेमकुंड एक्सप्रेस, 12331 हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरी एक्सप्रेस, 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 12231 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस में भी वेटिंग है।
ट्रेनों में अधिक भीड़ के चलते कई लोगों ने देहरादून और वैष्णों देवी जाने के लिए निजी गाड़ियां बुक कर ली है, लेकिन उनको आम दिनों के किराए की तुलना में 10 से 15 फीसदी तक किराया अदा करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें