फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रीति तीज क्वीन, अविका तीज कुमारी बनी

Tue, 02 Aug 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
तीज क्वीन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में जैन मिलन नवकार की ओर से तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।    सोमवार को पुल खुमरान स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ आरसी जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन


अध्यक्षता अनिल जैन ने की। संयोजिका ममता, प्रीति, उमा और प्रेरणा ने सरप्राइज गेम, देशभक्ति गीत और धार्मिक तम्बोला खिलाया।    कपल गेम एवं स्वतंत्रता दिवस एवं हरियाली तीज से संबंधित प्रश्न एवं गीत, कैटवॉक का आयोजन किया गया।

जिसमें मिलन के मंत्री नवनीत जैन एवं रुचि जैन ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। निर्णायक मंडल द्वारा तीज क्वीन प्रीति जैन को प्रथम, पैरी जैन को द्वितीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। तीज कुमारी का खिताब अविका जैन एवं द्वितीय लावण्या जैन को दिया गया।
विज्ञापन


बच्चों ने सुंदर गीतों की प्रस्तुति दी। मिलन के अध्यक्ष ने सुंदर लोकगीत प्रस्तुत किए। संचालन नवनीत जैन और राजीव जैन ने किया। इस अवसर पर राकेश जैन, राजीव जैन, शलभ जैन, अमित बंधु जैन, अमित जैन, राजीव जैन, नीरज जैन, अरुण जैन, आरके जैन, अभिषेक जैन, कमल, अंकुर, अतुल, अनुज, दीपक, अजित, विनय, आकाश, पीयूष, मुकेश, शशांक आदि          मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें