अभी दो कंपनी पीएसी और एक कंपनी आईटीबी की स्थानीय पुलिस को मिल चुकी है। इसके अलावा जल्द अन्य अर्धसैनिक बलों की कंपनी भी जिले में पहुंचकर सुरक्षा की कमान संभालेगी।
वहीं, एसएसपी ने पुलिसकर्मियों की छुट्टी बंद कर दी है। निर्देश दिए हैं कि चुनाव तक कोई भी पुलिसकर्मी छुट्टी नहीं लेगा। इनमें महिला और पुरुष पुलिसकर्मी शामिल हैं, लेकिन गर्भवती महिला पुलिसकर्मियों को राहत दी गई है। क्योंकि, शासन के निर्देशानुसार उनकी ड्यूटी चुनाव में नहीं लगेगी।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिसकर्मियों की छुट्टी बंद कर दी गई है। चुनाव को लेकर सुरक्षा कड़ी की जा रही है। गर्भवती महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी चुनाव में नहीं लगेगी। -डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी