गंगोह। मोहल्ला कुरेशियान में एक गर्भवती महिला को दस लाख रुपये का दहेज न लाने पर तीन तलाक देकर तीन मासूम बच्चों समेत धक्के मारकर बाहर निकाल दिया गया।
पीड़िता के भाई ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन की शादी करीब सात साल पहले मोहल्ला कुरैशियान निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा मायके से दस लाख रुपये लाने का दबाव बनाया जा रहा था। विरोध करने पर बहन को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा। परिजनों के उकसावे पर उसके पति ने तीन तलाक दे डाला। इसके बाद उसकी बहन को तीन बच्चों के साथ धक्के देकर घर से बाहर निकाल दिया गया। मामले में आरोपी पति सहित पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।