फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुल्क की सलामती के लिए दुआ

Tue, 29 Dec 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तब्लीगी इज्तमा में अल्लाह की राह में चलते हुए मुल्क और दुनिया में अमन के लिए हजारों हाथ उठे। इसके साथ ही दुनियावी रिश्तों को छोड़ खुदा के रास्ते चलकर पूरे जहान में दीन का पैगाम पहुंचाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


अकीदतमंदों की यहां से रवानगी से पूर्व देश और विदेश में दीनी पैगाम पहुंचाने के मकसद से 72 जमातें निकलीं।
सोमवार को खाताखेड़ी क्षेत्र के बड़े मैदान पर आयोजित तब्लीगी इज्तमा में सोमवार को डेढ़ लाख से भी अधिक अकीदतमंद दुआ की खातिर पहुंचे। मौलाना जमशेद ने दुआ कराई।

उन्होंने कहा कि अल्लाह के रास्ते पर चलकर सभी को बुराइयां छोड़कर हकीकत का दामन थामना चाहिए। दीन के काम में लगकर और अल्लाह की राह में चलकर ही तमाम बुराइयां खत्म हो सकती हैं। कौम के लोग अपने ईमान की दौलत बचाकर रखें और हर तरह के गुनाह से तौबा करते हुए दीन की राह पर खुद को लगाएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दुनिया से ज्यादा इंसान को अल्लाह के बताए रास्ते पर चलने की फिक्र करनी चाहिए। यह भी हर हाल में कोशिश की जाए कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक दीन का पैगाम पहुंचे, ताकि अल्लाह और उसके रसूल से रिश्ता कायम हो। दुआ कराए जाने के बाद दोपहर 12 बजे के बाद से अकीदतमंदों की यहां से रवानगी शुरू हुई।

महिलाओं और बच्चों ने भी की दुआएं
पांडाल से बाहर बड़े आयोजन स्थल पर आसपास ही जगह लेकर काफी महिलाओं और बच्चों ने भी दुआएं कीं। कुछ महिलाएं तो एक से तीन साल तक के बच्चों को लेकर भी पहुंचीं। महिलाओं के लिए खिदमतगारों ने अलग जगह का इंतजाम करवाया।

दीवारों और छतों पर भी बैठे अकीदतमंद ः आयोजन स्थल पर दुआ के लिए जब जगह नहीं मिली तो बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने रास्ते की सड़क, दीवार और छत से लेकर जहां जगह मिली, वहीं पर दुआ में शिरकत की। आसपास के दर्जनों घरों की छतों पर घंटों तक अकीदतमंदों की भीड़ मौजूद रही।

कई स्कूलों में कराई गई छुट्टी
तब्लीगी इज्तमा के आयोजन स्थल खाताखेड़ी से लेकर इससे जुड़े मार्ग खाताखेड़ी, मंडी समिति रोड, चिलकाना रोड, हलालपुर पटरी, झोटेवाला, रायवाला से लेकर अन्य जगहों पर कई स्कूलों की समय से पहले छुट्टी कराई गई, ताकि बच्चे भीड़ के जाम में न फंसे। स्कूलों की छुट्टी होने पर पुलिस की टीमों ने भी राहत महसूस की।

कई मार्गों और बाजारों में कारोबार बंद रखा गया ः आयोजन स्थल से लौटते समय अकीदतमंदों को किसी तरह की परेशानी न हो। इसके लिए खाताखेड़ी, गोल कोठी एरिया, जैन बाग, मंडी समिति रोड, बासठफुटा रोड, चिलकाना रोड, बेहट रोड से लेकर अन्य कई रास्तों और बाजारों में अधिकतर दुकानदारों ने कारोबार बंद रखा।

अकीदतमंदों की खिदमत में जुटे रहे लोग
तब्लीगी इज्तमा में सोमवार को दुआ कराए जाने तक करीब दिन रात चौबीस घंटे हजारों खिदमतगार अकीदतमंदों के लिए लगे रहे।

बड़े पांडाल में रात में रुकने वाले लोगों को सर्दी से बचाने, खानपान और चिकित्सा के लिए खिदमतगारों की टोलियां रात भर सक्रिय रहीं। इसके बाद दुआ कराने और अकीदतमंदों की रवानगी तक भी आयोजन स्थल से तमाम रास्तों में खिदमतगारों ने सहयोग दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें