सहारनपुर। उभरते क्रिकेटर प्रशांतवीर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश की सीनियर टीम में चुने गए हैं। उनकी इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।
सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन मोहम्मद अकरम ने बताया कि बीसीसीआई 16 अक्तूबर से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी करा रहा है, जिसके मुकाबले देहरादून में होंगे। उत्तर प्रदेश का पहला मैच दिल्ली से होगा। इस बार की प्रतियोगिता में खास बात यह रहेगी कि उत्तर प्रदेश की टीम में सहारनपुर का बेटा प्रशांतवीर भी रहेगा, जो सहारनपुर के बेहट रोड स्थित प्रताप गंज का रहने वाला है। उन्होंने ताया कि प्रशांतवीर बाएं हाथ का बल्लेबाज हैं, जो गेंदबाजी भी करता है।
बीते वर्ष अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी में प्रशांतवीर ने शानदार प्रदर्शन किया था। पूरी प्रतियोगिता में वह विकेट लेने में दूसरे नंबर पर था। इस साल यूपी टी-20 के पहले संस्करण में नोएडा की टीम से खेलते हुए आठ मैच में 154 रन बनाए, जबकि सात विकेट भी लिए। अकरम का कहना है कि प्रशांतवीर बड़े स्तर का खिलाड़ी है। निश्चित रूप से एक दिन वह भारतीय टीम का हिस्सा होगा। एसोसिएशन के पदाधिकारी अमर गुप्ता, राजीव गुप्ता, राजकुमार राजू, पुण्य गर्ग, सत्यम शर्मा, सैयद मशकूर, परविंदर सिंह, पाली कालड़ा, राजीव गोयल टप्पू आनने भी बधाई दी।